पॉलिटिक्स

भूपेश पहुचेंगे बाजार अतरिया में, बाइक रैली सहित विविध आयोजन में होंगे शामिल

सत्यमेव न्यूज/बाज़ार अतरिया. खैरागढ़ के बाजार अतरिया में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गुरुवार को आगमन होगा. यहाँ वे लगभग साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बैठक लेंगे. यह पहला मौका है जब भूपेश लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बाजार अतरिया आ रहे है. श्री बघेल ने मुख्यमंत्री रहते बाजार अतरिया क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगो पर मुहर लगाई थी जिसमें बाजार अतरिया में महाविद्यालय व आमाघाट कादा का पुल निर्माण शामिल है. बाजार अतरिया आगमन के पहले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी केसीजी के द्वारा 5 किलोमीटर तक भव्य बाइक रैली निकाली जायेगी, बघेल जिले के सरहद जोरातराई से बाइक रैली के साथ बाजार अतरिया पहुंचेंगे. उसके बाद 1:30 बजे शनि मंदिर खैरागढ़ में स्वागत पश्चात बाईक रैली विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित संगठन के नेताओं के नेतृत्व में,1:45 बजे खैरागढ़ में स्व.देवव्रत सिंह का मुर्ति (प्रतिमा) अनावरण, 2:00 बजे रुख्खड़ बाबा मंदिर दर्शन, 2:10 बजे दंतेश्वरी मंदिर दर्शन, 2:20 बजे शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ बैठक राम मंदिर, 3:00 बजे छुईखदान जय स्तंभ चौक में स्वागत, 3:10 बजे काली मंदिर दर्शन, 3:20 बजे छुईखदान कांग्रेस कमेटी बैठक, 4:30 बजे गंडई कांग्रेस कमेटी की बैठक रूमझुम होटल में होगी. श्री बघेल के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह है और वे तैयारियों में जुट गये हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page