KCGपॉलिटिक्स

जालबांधा के सुशासन शिविर में विक्रांत सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जालबांधा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की जबकि जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचते ही विक्रांत सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अपने संबोधन में विक्रांत सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान कर रहा है जो मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट का वितरण किया गया वहीं विभिन्न विभागों की ओर से पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं योजनाओं का लाभ भी अतिथियों के हाथों वितरित कराया गया जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने महिलाओं और ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टंकेश्वर प्रसाद साहू, जनपद पंचायत सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, सरपंच संघ अध्यक्ष दिलेश्वर यदु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page