
गंडई-पंडरिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती ग्राम पंचायत पेंडरवानी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। जयंती कार्यक्रम के पश्चात मंडल कांग्रेस पेंडरवानी में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में मंडल कांग्रेस दनिया एवं मंडल कांग्रेस ढाबा में भी अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठकों में लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहन मन्नू चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, विनोद ताम्रकार, रमेश साहू, मोहम्मद खान, ताराचंद बंजारे, रोहित वर्मा, दिनेश रजक, दिलेश साहू, बेदुल वर्मा, मोहन साहू, ब्यास वर्मा, कमल टंडन, हिमाचल चंदेल, महंगू कोसरिया, करन बंजारे, विष्णु जंघेल, दूजे जंघेल, पवन बघेल, जगदीश जंघेल, संजू खुशरो, नारायण वर्मा, नरेश साहू, रमऊ राम, श्यामलाल साहू, उदयराम साहू, निर्मला मानिकपुरी, कलिन्द्री विश्वकर्मा एवं चन्द्रिका वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
