सत्यमेव न्यूज उदयपुर। सावन मास के पावन अवसर पर ग्राम उदयपुर से शिवधाम शिवकोकड़ी तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आगामी 17 अगस्त सोमवार को आयोजित होने वाली इस यात्रा में क्षेत्र के शिवभक्त मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर शिवकोकड़ी के शिवधाम के लिए प्रस्थान करेंगे। कांवड़ यात्रा के लिए शिवभक्तों का एकत्रीकरण ग्राम उदयपुर स्थित साहू पारा शिव मंदिर चौक में किया जाएगा। श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण एवं तैयारियां सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात सभी शिवभक्त मां नर्मदा का जल लेकर सामूहिक रूप से शिवधाम शिवकोकड़ी के लिए रवाना होंगे।
आयोजक ललित चोपड़ा जिला पंचायत सभापति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए धार्मिक आस्था और भक्ति के इस आयोजन में सहभागिता का आह्वान किया। आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से निर्धारित समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।
