Uncategorized

भारतीय बौद्ध महासभा के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर 22 नवंबर को अहम बैठक

छुईखदान के अंबेडकर भवन में जुटेंगे जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, संगठन के नए नेतृत्व और भावी कार्ययोजना पर होगा मंथनखैरागढ़। भारतीय बौद्ध महासभा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर आगामी रविवार 22 नवंबर को छुईखदान स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जिसमें संगठन के भावी नेतृत्व और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष संतोष कामड़े द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। बैठक का प्रमुख एजेंडा संगठन के नए जिलाध्यक्ष का चयन करना होगा। इसके साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों और जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर आयोजित यह बैठक महासभा के भविष्य और संगठनात्मक दिशा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिलाध्यक्ष संतोष कामड़े ने सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों से निर्धारित समय पर अंबेडकर भवन पहुंचकर बैठक में अनिवार्य रूप से सहभागिता निभाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page