Uncategorized

नशा मुक्ति अभियान के साथ हुआ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। राज्यपाल गोद ग्राम पंचायत सोनपुरी में समाज कल्याण विभाग केसीजी एवं गायत्री परिवार केसीजी के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उद्बोधन एवं फ्लेक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित नशा मुक्ति प्रचारक तुलेश्वर कुमार सेन ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाया। समाज कल्याण विभाग द्वारा तुलेश्वर कुमार सेन का सम्मान किया गया। विभागीय अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा एक दिव्यांग को बैटरी चलित वाहन और दस वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 100 ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page