KCG

कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने आकर्षक झांकी के साथ निकाली शोभायात्रा

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिला व नगर कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने नगर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली।

इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में जिलेभर से यादव समाज के लोग शामिल हुए। श्रीबांके बिहारी मंदिर में पहले भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई जिसके बाद शोभायात्रा निकाली गई जो रुक्खड़ स्वामी मंदिर, कलेक्ट्रेट, नया बस स्टैण्ड, बख्शी मार्ग होते हुए इतवारी बाजार से पुनः बांके बिहारी मंदिर पहुंची। इस बीच विभिन्न समाज के लोगों ने शोभायात्रा स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाख खान, पार्षद दीपक देवांगन, शत्रुहन घृतलहरे, रविन्द्र सिंह, राकेश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नंद चंद्राकर, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, रुपेन्द्र रजक, मोनिका रजक, जिला युवा अध्यक्ष आयांश सिंह (बोनी) सहित गणमान्य नागरिक तथा समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर यादव, भोला यादव, हरिश यादव, गोपाल यादव, शंकर यादव, रमाशंकर यादव, नगर अध्यक्ष शंकर यादव, महेश यादव, सुनिल यादव, राधेश्याम यादव, कन्हैया यादव, धनेश यादव, लोकेश यादव, मुक्कू यादव, कैलाश यादव, रामानंद यादव, अजय यादव, कमल यादव, दिलीप, छबी कुमार, मुकेश, महिला जिला अध्यक्ष आरती सूर्यकांत यादव, जिला उपाध्यक्ष गीता यादव, नगर अध्यक्ष कंचन यादव, कांता यादव, लक्ष्मी यादव, सेवती यादव, कुसुम यादव, शांति यादव, ज्योति यादव, उर्मिला यादव, गौरी यादव, मेहतरिन बाई, सुनिता यादव, संतोषी, सुमन, शोभा व प्रीति सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। इस सफलतापूर्वक आयोजन के लिये यादव समाज के प्रदेश व जिला संगठन मंत्री सूर्यकांत यादव ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page