
रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर महिला सशक्तिकरण समारोह, समाज को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अधिकारी कर्मचारी लोधी, लोधा, लोध समाज आलोक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वावधान में 16 अगस्त को बाजार अतरिया में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की करीब 80 महिलाओं को सम्मानित कर सामाजिक गतिविधियों एवं समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना के साथ हुई। महिलाओं को पुष्पगुच्छ एवं रानी अवंती बाई लोधी के फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा समाज
समारोह को संबोधित करते हुए निर्मला विजय वर्मा, दशमत उत्तम जंघेल एवं ज्योति वर्मा जनपद सदस्य ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा नेतृत्व और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को अधिक सशक्त एवं संगठित बनाया जा सकता है। वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के साहस और समाज के प्रति उनके योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर महिलाओं ने समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने तथा सामाजिक विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश महिला लोधी समाज की अध्यक्ष दशमत जंघेल, ज्योति जंघेल जनपद सदस्य, सरपंच अटरिया, सरपंच सोनपुरी सहित महिला समाज की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी महासचिव लाला जंघेल, लोकेश जंघेल, गेंद कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष KCG, शिवकुमार वर्मा, हिरेंद्र नागपुरे, जगन्नाथ वर्मा, राजू जंघेल, गिरधारी वर्मा, मुकेश लोधी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
