राजनांदगांव

छुईखदान कांग्रेस कार्यालय में रघुपति राघव राजा राम का हुआ जाप

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छुईखदान स्थित कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर छुईखदान कांग्रेस कमेटी के द्वारा रघुपति राघव राजा राम का जाप किया गया. आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित किया गया तत्पश्चात रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र तिवारी, अशोक जंघेल, दिलीप महोबिया, नीरज महोबिया, मोहित रजक, शुभम चंद्राकर, मनोज चौबे, लेख नारायण टांडेकर, सोहन पाल, भीम महोबिया, राहुल दुबे, अशोक जंघेल, मोहित रजक, वैभव महोबिया, ओम साहू, विक्रम साहू एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे. सभी लोगों ने एक स्वर में कांग्रेस के भारत जोड़ो कार्यक्रम की सराहना करते हुयेे उसके सफल होने की प्रार्थना की और भारतीय जनता पार्टी के विघटनकारी नीतियों और जातिगत दुश्मनी को बढ़ाने की विचारधारा का विरोध किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page