KCGअपराध

छुईखदान के खुडमुड़ी जंगल में जुआ खेलते सात युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। छुईखदान पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खुडमुड़ी के बांस तालाब जंगल से सात लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 हजार 580 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांस तालाब जंगल के पास कुछ लोग रुपये का दांव लगाकर ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर सात आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कंषु जागंडे (41 वर्ष) निवासी लंझियाटोला, जीवन चेलक (44 वर्ष) निवासी बाबूनवागांव, दिनेश कुमार वर्मा (38 वर्ष), अनिल जंघेल (24 वर्ष), लालेश्वर चंदेल (32 वर्ष), नीलमणी कंवर (32 वर्ष) तथा चुर्णामनी लोधी (41 वर्ष) निवासी ग्राम खुडमुड़ी शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page