

जल संरक्षण और बेहतर कनेक्टिविटी के कार्यों को बताया विकास की बड़ी उपलब्धि
सत्यमेव जयते खैरागढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘प्रगति पथ गमन यात्रा’ के तहत शनिवार को खैरागढ़ क्षेत्र के लालपुर डैम एवं मोंगरा पुल का निरीक्षण किया गया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में हुए जल संरक्षण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान लालपुर डैम में पर्याप्त जल उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद डैम में जलभराव को क्षेत्र में किए गए जल संरक्षण कार्यों का सकारात्मक परिणाम बताया गया वहीं मोंगरा पुल के निर्माण से खैरागढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होने तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होने की बात कही गई। बताया गया कि क्षेत्र में निर्मित स्टॉप डैमों के कारण भूजल स्तर में सुधार हुआ है जिससे किसानों को सिंचाई और आम नागरिकों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है। यात्रा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल संरक्षण एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों ने क्षेत्र के विकास को नई गति दी है। उन्होंने लालपुर डैम और मोरगा पुल को जनहित में किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उदाहरण बताया। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष बिशेसर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता, नन्द चंद्राकर, महेश गिरी, शशांक ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, पार्षद एवं सभापतिगण विनय देवांगन, देविन कोठले, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीलिमा गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।