Uncategorized

पॉलीगॉन सर्वे में सटीकता और गुणवत्ता का रखें ध्यान- कलेक्टर चंद्रवाल

खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने खैरागढ़ और छुईखदान तहसील में चल रहे पॉलीगॉन सर्वे कार्य का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने खैरागढ़ तहसील के ग्राम केराबोरी और छुईखदान तहसील के ग्राम गोपालपुर पहुंचकर पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे सर्वे का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को सर्वे कार्य निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भूमि एवं खसरा संबंधी विवरणों के सत्यापन और पीवी ऐप में दर्ज जानकारी की शुद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान भूमि की वास्तविक स्थिति और सीमाओं का सही मिलान किया जाए तथा निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित हो। किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति सामने आने पर उसका समय रहते निराकरण किया जाए। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कहा कि पॉलीगॉन सर्वे राजस्व अभिलेखों को व्यवस्थित और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। इससे भूमि की वास्तविक स्थिति एवं सीमाओं से संबंधित जानकारी को डिजिटल स्वरूप में संधारित करने में मदद मिलेगी। इसलिए सर्वे को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए उसकी विश्वसनीयता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने दोनों तहसीलों में शेष सर्वे कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने तथा नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page