KCG

त्योहारों में मिलावट खोरी को लेकर प्रशासन सक्रिय

खैरागढ़। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ताविहीन सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतने की तैयारी की है। त्योहारों के दौरान मिठाई, नमकीन, दूध एवं दूध से बने उत्पादों जैसे घी, खोवा और पनीर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाकर बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री खपाने की कोशिश करते हैं।इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नकली खोवा, मिठाइयों, दूध एवं दुग्ध उत्पादों, स्नैक्स, नमकीन, खाद्य तेल, अनाज तथा अनाज से बने उत्पादों की सघन जांच की जाएगी। जांच अभियान के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग यूनिट के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी वहीं आवश्यकता पड़ने पर खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए केवल निर्देश जारी करना पर्याप्त नहीं होगा बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी जरूरी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग बाजार में बिकने वाली मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की नियमित जांच के लिए कितना सक्रिय रहता है। त्योहारों की खुशियों के बीच आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समय की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page