शिक्षा

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुये शिक्षक कमलेश्वर सिंह

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. केन्द्र सरकार द्वारा 75वां आजादी का महोत्सव एवं कौशल भारत कुशल भारत की थीम के तहत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा नगर के कन्या शाला में पदस्थ व्याख्याता कमलेश्वर सिंह को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। शाला प्रवेश उत्सव और एस्ट्रोनामी लैब के शुभारंभ पर पहुंचे सांसद संतोष पांडे, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कमलेश्वर को उपाधि प्रदान की गई। उक्त उपाधि व्यक्ति विशेष द्वारा विषय विशेष में निरंतर अध्ययन अध्यापन, विशेष कार्य, शोध, नवाचार जिससे समाज में सकारात्मक प्रभाव, विभिन्न क्षेत्र में विशेष अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। कन्या विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता भूगोल 1995 से अपने विषय के अध्ययन, अध्यापन, सजकता के साथ निरंतर कार्यरत है और बौद्धिक, शिक्षा, स्वास्थ, पर्यावरण, साहित्य संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में जन जागरुकता लाने के साथ उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित की है। उपाधि प्रदान किये जाने के दौरान कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा, डीईओ लालजी द्विवेदी, जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, भागवत शरण सिंह सहित शिक्षक शिक्षिका, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page