Advertisement
KCG

जिला पंचायत सदस्य के लिये लिमेश्वरी साहू ने भी की दावेदारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला पंचायत क्षेत्र क्र.7 मुढ़ीपार की सीट अनारक्षित महिला होने के बाद यहां से कई महिला नेत्रियों की दावेदारी सामने आ रही है। भाजपा की जिला पंचायत सदस्य रह चुकी श्रीमती लिमेश्वरी हेमू साहू ने भी भाजपा पार्टी से अपनी दावेदारी पेश की है। लिमेश्वरी की दावेदारी से क्षेत्र के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और उनको टिकट देने की मांग कर रहे हैं। ज्ञात हो कि श्रीमती साहू वर्तमान में समाज की जिला उपाध्यक्ष हैं और 2010-15 के दौरान वें जिला पंचायत की सभापति भी रह चुकी हैं, ऐसे में उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है। इसके अलावा वे जिला भाजपा की मंत्री और दो बार महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अविभाजित राजनांदगांव जिले के महिला साहू समाज की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। मुढ़ीपार जिला पंचायत क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित होने के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीं लिमेश्वरी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वर्तमान में लिमेश्वरी साहू के अलावा जनपद सदस्य वंदना वर्मा, वंदना टांडेकर, जनपद सदस्य अरुणा सिंह, पूर्व सरपंच गायत्री प्रमोद जंघेल व रेखा देवदास ने भी मुढ़ीपार जिपं क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की है। अब देखना होगा कि भाजपा संगठन किसे अपना प्रत्याशी चुनेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page