
श्रेष्ठ बहादुर सिंह और आस्था शर्मा मुख्य भूमिका में, ओके सिन्हा की आवाज और प्रियांशी तिवारी का संगीत संयोजन
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संगीत प्रेमियों के लिए नया गीत एल्बम ‘जलाए तेरे ख़त’ रिलीज़ हो गया है। भावनात्मक कहानी और मधुर संगीत से सजे इस गीत को लेकर पूरी टीम उत्साहित है। एल्बम के निर्माण की जिम्मेदारी श्रेष्ठ बहादुर सिंह ने संभाली है। गीत में खैरागढ़ राजपरिवार से जुड़े कलाकार श्रेष्ठ बहादुर सिंह के साथ नवोदित कलाकार आस्था शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। गीत के बोल और गायन ओके सिन्हा ने किया है जबकि संगीत संयोजन प्रियांशी तिवारी द्वारा किया गया है। रिलीज़ के बाद ‘जलाए तेरे ख़त’ को दर्शकों और संगीत प्रेमियों तक अधिक से अधिक पहुंचाने के लिए टीम ने अपील की है। टीम ने श्रोताओं से गीत को लाइक शेयर और कमेंट करने के साथ ही संबंधित चैनल को सब्सक्राइब करने का आग्रह किया है। पूरी टीम को इस नए संगीत प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं। कलाकारों और तकनीकी टीम का कहना है कि दर्शकों का प्यार और समर्थन ही किसी भी रचनात्मक प्रयास को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है। टीम ने संगीत प्रेमियों से जलाए तेरे ख़त को भरपूर प्यार और समर्थन देने की अपील की है।

