KCG

जमीन खरीदी अपनी, रिकॉर्ड में दर्ज मिला KCC कर्ज बंधक हटवाने भटक रही आवेदक

छुईखदान। जमीन खरीदने के बाद राजस्व रिकॉर्ड में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण दर्ज मिलने का मामला सामने आया है। आवेदक साक्षी सिदार का कहना है कि उनका बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पैलीमेटा शाखा में न तो खाता है और न ही उन्होंने वहां से कोई ऋण लिया है। इसके बावजूद उनकी जमीन के रिकॉर्ड में केसीसी ऋण और बंधक की प्रविष्टि दर्ज है। आवेदक के अनुसार उन्होंने अगस्त 2026 में जमीन खरीदी थी। खरीदारी से पहले पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड में किसी प्रकार के ऋण या बंधक का उल्लेख नहीं था। बाद में केसीसी ऋण दर्ज मिलने पर उन्होंने इसके निराकरण के लिए बैंक प्रबंधन और एसडीएम छुईखदान को लिखित शिकायत दी। करीब एक माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने का दावा किया जा रहा है। आवेदक ने सवाल उठाया है कि जब उनका बैंक में खाता ही नहीं है और उन्होंने ऋण भी नहीं लिया तो जमीन पर केसीसी ऋण की प्रविष्टि किस आधार पर दर्ज की गई। उन्होंने रिकॉर्ड से बंधक हटाने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर बैंक का पक्ष जानने के लिए पैलीमेटा शाखा के प्रबंधन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल बैंक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब आवेदक को बैंक और राजस्व प्रशासन की जांच तथा समस्या के निराकरण का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page