Advertisement
KCG

बख्शी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ के ऐतिहासिक पीएमश्री डॉ.प.पु. बख्शी शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिन्दी माध्यम विद्यालय (विक्टोरिया स्कूल) खैरागढ में 11 फरवरी से 12 फरवरी तक छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, NCSTC एवं CCOST के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 1 जनवरी से 28 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान चित्रकला, एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विज्ञान मॉडल एकल में 26 एवं विज्ञान मॉडल समूह में 37 विज्ञान चित्रकला में 54, विज्ञान क्विज में 17 टीम हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी एवं 08 टीम पूर्व माध्यमिक विभाग ने भाग लिया। उपरोक्त कार्यकम में केसीजी के दोनो ब्लॉक खैरागढ़ व छुईखदान के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिला नोडल अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया की उपरोक्त कार्यकम के परिणाम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को घोषित किये जायेगे। उपरोक्त कार्यक्रम में 11 फरवरी को विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 130 शिक्षको ने अपनी भागीदारी दी। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कु.रशिदा, अशोक जंघेल एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह, क्विज प्रतियोगिता में कु.राम्हिन एवं विष्णुदास जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभायी। कार्यक्रम को सफल बनाने मे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यलय से डॉ.रश्मि खरे सहायक संचालक, आत्माराम साहू, शिरिष पांडे, किरण सिंह, अनुराग सिंह, सुनील गुनी, आशीष मिश्रा, श्रीमती सायरा कुरैशी, अनिल पुलस्त्य, डीडी टंडन, हिमांशु देवांगन, कु.चांदनी, सौरभ सोनी, नरेन्द्र निषाद, रवि वैष्णव, बंशीलाल वर्मा एवं जिले से आये हुये विभिन्न स्कूलो के विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page