राजनांदगांव

मारिया बने बसपा के जिला अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नया जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के गठन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने केसीजी के नये जिला अध्यक्ष के रूप में बहुजन नेता व समाजसेवी संतोष मारिया को जिम्मेदारी दी है. राजनांदगांव जिला अध्यक्ष दयालु चंदेल, जिला प्रभारी छोटू साहू, पूर्व महासचिव मुरली वर्मा, पूर्व विस अध्यक्ष जितेन्द्र खेलवार, जिला महासचिव फत्तू राम साहू, पूर्व जिला महासचिव जेठू मारकंडे, माखन चंदेल, राजूराम कुर्रे, जिला सचिव अनिल बंजारे, सेवक बघेल, राजेश पाल, रजनीकांत यादव, तिहारू कुर्रे, शिव लहरी, मानदास सिरमौर, धर्मेन्द्र गायकवाड, रजनीकांत भट्ट, राजूराम जांगड़े एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम की अनुशंसा पर श्री मारिया को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया है. गौरतलब है कि श्री मारिया पूर्व में दो कार्यकाल तक राजनांदगांव बसपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं तथा डोंगरगढ़ विधानसभा के आरक्षित सीट से 2013 में चुनाव भी लड़ चुके हैं. श्री मारिया के केसीजी बसपा के अध्यक्ष बनने पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page