Uncategorized

जनपद अध्यक्ष संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं डॉ.राजेश्री त्रिपाठी

प्रदेश भर के जनपद अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की मौजूदगी में हुआ निर्वाचन

पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास पर मंथनखैरागढ़। जनपद पंचायत खैरागढ़ की युवा व तेजतर्रार अध्यक्ष डॉ.राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी को जनपद अध्यक्ष संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। प्रदेशभर से पहुंचे जनपद अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने डॉ.त्रिपाठी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।निर्वाचन के दौरान प्रदेश में पंचायतों की भूमिका को और प्रभावी बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा जनपद पंचायतों को मजबूत एवं अधिकारसंपन्न बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जनपद अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के संचालन में आने वाली चुनौतियों को साझा करते हुए उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रदेश स्तर पर उठेंगी अब ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज

डॉ.राजेश्री त्रिपाठी के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने को खैरागढ़ क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस जिम्मेदारी के माध्यम से क्षेत्र की पंचायतों और ग्रामीण अंचलों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार, विकास कार्यों में तेजी और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने की दिशा में पहल की उम्मीद है।प्रदेशभर से आए जनपद अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों ने डॉ.त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। डॉ.त्रिपाठी के निर्वाचन से खैरागढ़ क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों में भी उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page