शिकायतों के बाद केसीजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आरोपी को भेजा गया खैरागढ़ के उपजेल सलोनी
छुईखदान। क्षेत्र में गाली-गलौज कर लोगों को परेशान करने और विवाद करने के मामले में केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपजेल सेलानी भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 11 अक्टूबर को ग्राम खैरी में लोगों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बघमर्रा निवासी हिरेन्द्र वर्मा (32 वर्ष), पिता दुर्गु वर्मा के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 57/185/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी को उपजेल सेलानी भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को परेशान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

