टॉप न्यूज़

भीषण गर्मी में राहत की पहल: प्रेस क्लब गंडई ने शुरू किया प्याऊ घर

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब गंडई जिला केसीजी द्वारा इस वर्ष भी सेवा की सराहनीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्याऊ घर का संचालन प्रारंभ किया गया है। जिला मुख्यालय रोड स्थित स्थानीय विश्राम गृह के सामने स्थापित इस प्याऊ में राहगीरों मजदूरों और जरूरतमंदों को प्रतिदिन शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ शनिवार सुबह 11 बजे किया गया जहां प्रथम दिन आगंतुकों को शीतल शरबत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के बीच यह पहल लोगों के लिए किसी राहत केंद्र से कम नहीं है। प्रेस क्लब गंडई द्वारा यह सेवा पिछले चार वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही है और इस वर्ष भी पूरे ग्रीष्मकाल तक जारी रखने का संकल्प लिया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी में इस तरह की पहल समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है जिससे विशेष रूप से राहगीर मजदूर और दैनिक श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page