Uncategorized

सेन समाज ने लैब असिस्टेंट परीक्षा के प्रश्न पर जताई आपत्ति

खैरागढ़। व्यापम द्वारा 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित मानी जा रही एक लोकोक्ति को विकल्प के रूप में शामिल किए जाने पर सर्व सेन समाज ने आपत्ति जताई है। समाज के प्रतिनिधियों ने अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। समाज ने कहा कि संबंधित लोकोक्ति को सेन समाज के पारंपरिक व्यवसाय और सामाजिक पहचान से जोड़कर देखा जाता है। परीक्षा में इसके विकल्प के रूप में उपयोग किए जाने से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रतिनिधियों ने प्रश्नपत्र तैयार करने और अनुमोदन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की भूमिका की जांच कराने तथा व्यापम से आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की।समाज ने भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार करते समय जाति, समाज या समुदाय की भावनाओं को प्रभावित करने वाले शब्दों और उदाहरणों के चयन में विशेष सावधानी बरतने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी की। ज्ञापन सौंपने समाज के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सेन, सचिव गौतम सेन, सहसचिव दीपेंद्र सेन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम किशन श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मीडिया प्रभारी मनोहर सेन, रवि सेन, कामता प्रसाद सेन, अमोद सेन, बिसरू सेन, कोमल सेन, कमलेश श्रीवास, युवराज सेन, कीर्तन सेन सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page