KCG

कवर्धा के बाहापानी हादसे के बाद जागा पुलिस प्रशासन, मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने वालों पर कार्यवाही शुरू

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. घटनाएं खास तौर पर दुर्घटनाएं इंसानी जमात को सचेत करती हैं। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना के बाहापानी गांव के पास हुये हृदय विदारक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया हैं। गुरुवार की देर शाम और फिर शुक्रवार को मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने वालों पर पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही शुरू की हैं वहीं यातायात नियमों का पालन कराने भी पुलिस के जवान सख्त हुये हैं। इस कार्यवाही के बाद पुलिस सूत्रों ने खबर जारी कर बताया कि एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी नेहा पाण्डेय व एसडीओपी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला केसीजी के समस्त थाना-चौकी द्वारा सघन वाहन चेकिंग करते मालवाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर लोगो की जान जोखिम में रख कर चंद पैसो के लिये लोगो की जान दांव पर लगा देते है। अब ऐसे ही लोगो पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। आये दिन माल वाहक वाहनों से सवारी परिवहन करने से हुये गंभीर एवं भयावाह सड़क दुर्घटनाओ को देखते हुये उन पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा समूचे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल 33 मालवाहको पर सार्थक कार्रवाई की गई हैं। जिले के यातायात शाखा द्वारा से 8 थाना-खैरागढ़ में 4, छुईखदान 4, गंडई में 3, मोहगांव में 4, साल्हेवारा में 1, बकरकट्टा में 3, गातापार जंगल में 2, ठेलकाडीह में 2, जालबांधा चौकी में 2 कुल 33 प्रकरणों में कार्रवाई की गई हैं।

जिले की यातायात विभाग शाखा द्वारा तीन बस संचालकों पर तथा दो स्टंट बाइकर्स पर कार्यवाही करने के साथ अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। चालानी कार्यवाही के साथ यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को संदेश दिया जा रहा है जो यातायात नियमों को तोड़ेगा उन पर कड़ी से कड़ी एवं भारी भरकम जुर्माने के साथ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी वहीं पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं कि मालवाहक वाहनों पर जान जोखिम में डालकर नियम विरुद्ध सफर न करें। नियमों की अनदेखी कर मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करते अगर कोई वाहन नजर आये तो नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने की भी अपील पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page