KCG

खबर प्रकाशन के बाद जागा प्रशासन, धसी सड़क और नाली की मरम्मत शुरू

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर के पंडरिया रोड स्थित गंगई मंदिर के सामने धंस चुकी सड़क और नाली की मरम्मत का कार्य नगर पंचायत द्वारा शुरू कर दिया गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में आवश्यक कदम बताया है। उल्लेखनीय है कि 15 जून को प्रकाशित समाचार में सड़क के बीचों-बीच धंसाव और उससे उत्पन्न दुर्घटना की आशंका को प्रमुखता से उठाया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया। जानकारी अनुसार उक्त मार्ग पर जल निकासी के लिए सड़क के मध्य नाली का निर्माण किया गया था। समय के साथ नाली और सड़क दोनों जर्जर हो गए जिसके कारण सड़क बीच से धंसने लगी थी। यह मार्ग स्कूल, अस्पताल तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता होने के कारण लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। समस्या को लेकर नागरिकों का कहना था कि धंसे हुए हिस्से के कारण किसी भी समय दुर्घटना हो सकती थी। विशेषकर स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। व्यवसायी दीपक गायकवाड़ ने कहा कि सड़क और नाली की मरम्मत होने से आम लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी वहीं राहगीर एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हरि सेन ने बताया कि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू हो जाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 16 जून से सरकारी और निजी स्कूलों का संचालन प्रारंभ हो चुका है ऐसे में धंसी सड़क से बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। अब इस समस्या के समाधान से अभिभावकों और नागरिकों को राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page