KCG

केंद्रीय विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्काउट्स एवं गाइड्स झंडा दिवस

खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थापना दिवस एवं झंडा दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अंजय कुमार ने की। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापक ज्योति रंगारी एवं पीजीटी (हिंदी) डॉ.योगेंद्र पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउटिंग की परंपराओं के अनुरूप अतिथियों के माल्यार्पण एवं विशेष स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के कब, बुलबुल एवं स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने निर्धारित गणवेश में पारंपरिक ‘हॉर्स शू’ आकार में एकत्रित होकर अनुशासन का परिचय दिया। अतिथियों ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का ध्वज फहराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्काउट-गाइड गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति और सेवाभाव से सराबोर कर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य अंजय कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सेवा भावना को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग, सहयोग और समाज सेवा के मूल्यों को व्यवहार में उतारने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को इस आंदोलन से जुड़कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों प्रियव्रत सिंह, प्रियांशी सिंह, तन्मय वर्मा, तुभ्या साहू एवं तेजस्विनी वर्मा ने स्काउटिंग के महत्व, जीवन में अनुशासन की आवश्यकता तथा समाज सेवा में युवाओं की भूमिका पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों, अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रतिज्ञा दोहराते हुए देश सेवा और परोपकार के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बेसिक स्काउट मास्टर सुदीप आर्य ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के स्काउट-गाइड प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्काउट एचडब्ल्यूबी घनश्याम पी.गिरिया, एडवांस्ड कब मास्टर तुषार नागदिवे, कब मास्टर विनोद परते, स्काउट मास्टर विवेकानंद सरकार, संजय कुमार रावटे, गाइड कैप्टन गीतांजली, बुलबुल विंग की पी.पद्मावती राव, अमृता चौधरी, प्रशांत मेश्राम सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page