Uncategorized

व्यक्तित्व निखार का मंत्र: आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच से बनता है सशक्त भविष्य

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर के स्व.देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी प्रपत्यानंद जी महाराज संपादक विवेक ज्योति मासिक पत्रिका उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास केवल बाहरी व्यक्तित्व तक सीमित नहीं है बल्कि यह आंतरिक संस्कार चरित्र निर्माण और लक्ष्य के प्रति समर्पण से विकसित होता है। उन्होंने युवाओं को आत्मानुशासन सकारात्मक सोच नैतिक मूल्यों तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनीत साहू, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ व्यवहारिक कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एन. एस. वर्मा ने की। संचालन सहायक प्राध्यापक गावस्कर कौशिक ने किया। इस अवसर पर टी. एल. वर्मा, बी. आर. वर्मा, प्रदीप कुमार अमिला, असित साहू सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया और विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page