छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

लोधी समाज के सर्किल अध्यक्ष प्रकाश वर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक

सत्यमेव न्यूज बाज़ार अतरिया। ग्राम सोनपुरी निवासी एवं लोधी समाज खैरागढ़ सर्किल अध्यक्ष प्रकाश वर्मा का गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से समाज और क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया गया कि प्रकाश वर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उपचार चल रहा था। समाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। समाज को संगठित करने और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में वे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके निधन को लोधी समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। वे अपने पीछे माता-पिता एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। समाज के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिजनों के अनुसार दशगात्र एवं गंगाजली कार्यक्रम 11 मई को ग्राम सोनपुरी स्थित निवास में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page