KCG

खैरागढ़ नगर में पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शहर में गहराते पेयजल संकट और दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शहरवासियों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर पालिका खैरागढ़ लंबे समय से नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न वार्डों में सप्लाई हो रहे पानी की जांच के दौरान टीडीएस स्तर निर्धारित मानकों से काफी अधिक पाया गया। सिविल लाइन क्षेत्र में पानी का टीडीएस लगभग 300 तथा बारेठपारा इलाके में 450 तक दर्ज किया गया जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दूषित पानी के कारण शहर में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जल गुणवत्ता की नियमित जांच कराने फिल्टर व्यवस्था मजबूत करने तथा जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता सहित अजय, राजेश और संतोष समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page