KCG

अतरिया महाविद्यालय में गांधी जयंती पर स्पर्धा आयोजित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शासकीय नवीन महाविद्यालय बाजार अतरिया में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ.एनएस वर्मा के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. स्पर्धा का विषय स्वच्छता अभियान हमारा प्रयास स्वच्छ भारत की दिशा में था जिसमें छात्र-छात्राओं ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व को बताते हुये समाज एवं देश को स्वच्छता की ओर अग्रसर रहने प्रेरित किया. छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की. कार्यक्रम में प्रदीप साहू सहा.प्राध्या.वनस्पति शास्त्र, डॉ.गजेंद्र साहू सहा.प्राध्या. इतिहास, डॉ.स्मृति कन्नौजे सहा.प्राध्या. हिंदी, टिकेंद्र वर्मा सहा.प्राध्या. अंग्रेजी, सुषमा सेन सहा.प्राध्या. राजनीति, छत्रपाल बघेल सहा.प्राध्या. रसायन शास्त्र, रेशमा मारकंडे सहा.प्राध्या.अर्थशास्त्र, झामन वर्मा सहा.प्राध्या. वाणिज्य एवं श्रीमती राधिका पटेल सहा.प्राध्या. जंतु विज्ञान उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page