Advertisement
Uncategorized

24 बुजुर्गों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एम्स भेजा गया

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले के 24 बुजुर्गों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एम्स रायपुर रवाना किया गया। यह योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है जिसका क्रियान्वयन राज्य में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पात्र हितग्राहियों का चयन कर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी चयनित वरिष्ठ नागरिकों को उनके सहायकों के साथ बस के माध्यम से सुरक्षित रूप से रायपुर भेजा गया। इस पहल के तहत राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी से भी हितग्राहियों को शामिल किया गया। सोनपुरी में बस को हरी झंडी दिखाकर वरिष्ठ नागरिकों को रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सोनपुरी की सरपंच सीमा वर्मा, ग्राम सचिव पुनीता साहू, समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक कमलेश कुमार पटेल, हेमंत टंडन, बेदराम भारती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page