KCG

स्कूल में चलाया गया स्टॉप डायरिया कैंपेन, बच्चों को सुरक्षित पेयजल व स्वच्छता का दिया संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खजरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026 का आयोजन किया गया है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को डायरिया से बचाव सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। कार्यक्रम में बच्चों को डायरिया के कारण लक्षण बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने स्वच्छ पानी पीने जल स्रोतों को साफ रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के महत्व पर विस्तार से बताया गया है। विभागीय अधिकारियों ने जल संरक्षण और जल गुणवत्ता परीक्षण (वॉटर क्वालिटी टेस्टिंग) की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षित पेयजल और समय-समय पर जल परीक्षण से डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम संभव है। विद्यार्थियों से अपने घर और आसपास के लोगों को भी स्वच्छ पानी के उपयोग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर प्रधानपाठक ज्ञानेश्वर यादव सरपंच चमेली नेताम विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वयक आईसी एवं डब्ल्यूक्यूएमएस (WQMS) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page