KCGअपराध

सट्टा खिलाते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन हजार रुपये नगद बरामद

सत्यमेव न्यूज गंडई। जिले की गंडई पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी नगदी और लेखन सामग्री जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लिमों के ढाबा रोड स्थित एक मकान के सामने हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां सलमान अहमद (30), निवासी ग्राम लिमों, थाना गंडई, सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो सट्टा-पट्टियां एक नीला डॉट पेन तथा 3 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 240/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page