KCG

संगीत नगरी में महाकाल की छठवीं पालकी यात्रा आज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ में श्रीराम गौ सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री महाकाल की छठवीं भव्य पालकी यात्रा 19 अगस्त को निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे किल्लापारा स्थित श्रीराम गौ सेवा केंद्र से होगा। बाबा चन्द्रमौलेश्वर की पालकी मेन रोड, जय स्तंभ चौक, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार और बरेठपारा होते हुए दंतेश्वरी माता मंदिर पहुंचेगी, जहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान गोलबाजार स्थित बांके बिहारी मंदिर में हरिहर मिलन और इतवारी बाजार स्थित शीतला मंदिर में शिव शक्ति मिलन विशेष आकर्षण रहेगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आरती, पुष्पवर्षा और स्वागत किया जाएगा। भजन-कीर्तन व शिव जयघोष से यात्रा का वातावरण भक्तिमय रहेगा। आयोजकों ने बताया कि उज्जैन की तर्ज पर आयोजित यह पालकी यात्रा अब खैरागढ़ की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में महाकाल मंदिर सिंघोला और महाकाल सेना राजनांदगांव का विशेष सहयोग रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page