Uncategorized

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में हुईं शामिल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम बघमर्रा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने व्यासपीठ पर पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण किया तथा विधिवत रूप से भगवान राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों एवं समस्त क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा श्रद्धालुओं के बीच बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कथा के आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और समाज में आपसी सद्भाव प्रेम और करुणा का भाव जागृत करती है। ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन से ग्राम बघमर्रा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। ग्रामवासियों ने विधायक की उपस्थिति को आयोजन के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page