KCG

राशन वितरण में गड़बडी: लपारवाह सेल्समेन से ग्रामीण परेशान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केसीजी जिला के अंतिम छोर में बसे करेला पंचायत में सेल्समेन द्वारा ग्रामीणों को कम राशन देने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने दो दिन पहले सुबह उचित मूल्य दुकान के समाने जमकर हंगामा किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अप्रैल माह में सभी अन्य उचित मूल्य दुकान में 2 माह (अप्रैल व मई) का चावल दिया गया है वहीं ग्राम करेला में सिर्फ एक माह का चावल वितरण किया गया हैं उसमें भी आधे हितग्राही को पात्र मात्रा से कम दिया गया हैं।

गांव के उभेराम लोधी, मकरध्वज यादव, सुखेन यादव, विजय वर्मा, खेलन सिंह ठाकुर, चैतुराम यादव, कमलेश वर्मा, जितेन्द्र जंघेल ने बताया कि सेल्समेन रामभरोसा सिन्हा पिता परसुराम सिन्हा उम्र 52 वर्ष द्वारा ग्रामीणों का चावल को गबन कर दिया जिसे लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर से शिकायत करेंगे वहीं गलती पाये जाने पर सेल्समेन को बदलने की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समेन द्वारा शक्कर की निर्धारित मूल्य से अधिक रूपये लिया जाता है। जिसे लेकर भी ग्रामीण शिकायत की तैयारी कर रही हैं।

ग्रामीणों को पता ही नहीं कौन सा समूह संचालित कर रहा राशन दुकान

करेला के अधिकतर ग्रामीणों को संचालित करने वाले समूह का नाम पता नहीं है। पंच उभेराम लोधी ने बताया कि ग्राम पंचायत में सरपंच द्वारा उचित मूल्य दुकान को महिला समूह से संचालित करने की बात कही थी लेकिन सरपंच द्वारा अपने हितैषी को शामिल कर समूह गठन कर उचित मूल्य दुकान को संचालित कर रहा है। गांव में राशन वितरण करने वाले दुकान में समूह का नाम नहीं लिखा गया है। अधिकतर ग्रामीणों को कौन से समूह उचित मूल्य की दुकान संचालित कर रही है इसकी जानकारी भी ग्रामीणों को नही हैं। जिसे लेकर भी ग्रामीण तरह तरह की बात कर रहा है। उक्त मामले को लेकर खाद्य निरीक्षक विनोद सागर को उनके दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन बंद बताया गया।

ऑनलाइन साफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण हितग्राही को मिलने वाले राशन कम दिखाया जा रहा हैं। इस कारण राशन कम दिया जा रहा है। सॉफ्टवेयर में सुधार करने जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन लिखा गया जैसे सुधार होगा पुनः राशन वितरण किया जायेगा।

रामभरोसा सिन्हा, करेला सेल्समेन

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page