Uncategorized

मोदी की मन की बात को भाजपाइयों ने सुना

खैरागढ़। जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए सेना के शौर्य और साहस को नमन किया। उन्होंने युवाओं के नवाचार, तकनीक और खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्रसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, दिनेश वर्मा, शशांक ताम्रकार, गिरजा चन्द्राकर, नीलिमा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page