KCGपॉलिटिक्स

महंगाई से आम जनता परेशान, राहत देने में सरकार विफल: डॉ.भारद्वाज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है जबकि सरकार केवल दावों और घोषणाओं तक सीमित नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि शहर में कई पेट्रोल पंपों पर समय पर ईंधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसके कारण लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है वहीं रसोई गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति से गृहिणियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मध्यम वर्ग और किसानों पर पड़ रहा है। अरुण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जनता को राहत और विकास के वादे किए जाते हैं लेकिन बाद में आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया जाता है। उनका कहना है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर परिवहन से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं तक दिखाई दे रहा है जिससे खाद्य सामग्री के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित भारत की बात करती है लेकिन जमीनी स्तर पर आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही हैं जबकि आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गैस संकट को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। अरुण भारद्वाज ने कहा कि शहर में कई दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है जिससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द गैस वितरण व्यवस्था को सुधारते हुए ईंधन संकट का स्थायी समाधान निकाले। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई और ईंधन संकट पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। शहर में बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट को लेकर लोगों में भी नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page