KCGशिक्षा

खैरागढ़ महाविद्यालय में हिंदी के आलोचक विषय पर हुआ अतिथि व्याख्यान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन एवं आईक्यूएसी के निर्देशन में हिंदी के आलोचक विषय पर अतिथि व्याख्यान सम्पन्न हुआ। हिंदी विभाग में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ.जयती विश्वास प्रभारी प्राचार्य वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान उपस्थित रही जिन्होंने बहुत ही सरल ढंग से विषय को समझाया जो ज्ञानवर्धक रहा। इस दौरान डाॅ.जयती विश्वास ने विद्यार्थियों के सवालों का संतुष्टिपूर्ण जवाब भी दिया और उन्हें को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सुश्री भबीता मंडावी, मोनिका जत्ती, डॉ.उमेंद कुमार चंदेल, डॉ.परमेश्वरी, कुंभज टांडिया, होमन साहू सहित विद्यार्थी लीना, गौरी, दिव्या, गौतम, रितिका, चंचल, नेहा, कल्पना, सोनी, कामनी, ईश्वरी, चंचल, वंदना, हेमराज, वेदिका, कंचन, सुधा, दामिनी, भूपेंद्र, तुलेश्वरी, दुर्गा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डाॅ.उमेंद कुमार चंदेल ने किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page