KCG

भाषा शिविर में विद्यार्थियों ने जाना महाराष्ट्र का सांस्कृतिक और भौगोलिक वैभव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में आयोजित भाषा शिविर के छठवें दिन विद्यार्थियों को महाराष्ट्र की संस्कृति भूगोल और पर्यटन से जुड़ी विविध जानकारियों से अवगत कराया गया है। दिनभर चले कार्यक्रम में बच्चों ने मराठी भाषा के माध्यम से संवाद करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों राजधानी और उपराजधानी के बारे में जानकारी साझा की है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने मराठी में अपने विचार व्यक्त कर भाषा अभ्यास किया है। इस गतिविधि से उनके भाषाई कौशल के साथ साथ आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता में भी वृद्धि हुई। बच्चों ने महाराष्ट्र की प्रशासनिक संरचना सांस्कृतिक पहचान और भौगोलिक विशेषताओं को रोचक तरीके से समझा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रस्तुत जानकारी ने विद्यार्थियों को राज्य की समृद्ध विरासत और पर्यटन महत्व से परिचित कराया है।वीडियो प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक चर्चा में भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय के प्राचार्य अंजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन ने बच्चों को नई भाषा सीखने के साथ-साथ देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर प्रदान किया। भाषा शिविर का छठवां दिवस ज्ञानवर्धक मनोरंजक और प्रेरणादायी वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page