KCG

गाली-गलौज कर लोगों को परेशान करने वाले दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

छुईखदान। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केसीजी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 1 नवंबर 2026 को शराब भट्ठी रोड छुईखदान के पास लोगों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करने वाले दो युवकों के विरुद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों के विरुद्ध लोगों को गाली-गलौज कर परेशान करने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नन्दलाल निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी कनक नगर छुईखदान तथा विपिन जायसवाल पिता शम्भू उम्र 19 वर्ष निवासी टिकरीपारा छुईखदान के रूप में की है।दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page