KCG

राज्यपाल के गोदग्राम सोनपुरी में ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। राज्यपाल के गोदग्राम ग्राम पंचायत सोनपुरी में शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों पंचायत अमले, शिक्षकों, स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सामूहिक श्रमदान किया है। स्वच्छता अभियान के दौरान पंचायत भवन विद्यालय परिसर आंगनबाड़ी केंद्र सार्वजनिक स्थानों मुख्य मार्गों और विभिन्न मोहल्लों में सफाई कार्य किया गया है। साथ ही झाड़ियों की सफाई नालियों की सफाई और कचरा संग्रहण कर गांव के वातावरण को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है। अभियान में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छ परिवेश आवश्यक है। उन्होंने लोगों से घर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखने तथा कचरे का उचित निपटान करने की अपील की है। इस दौरान एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई और इसके उपयोग को कम करने पर जोर दिया गया है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी योजना या अभियान तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों से ही गांव को स्वच्छ सुंदर और आदर्श बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने गांव को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ती रहे। विशेष अभियान से गांव में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल बना और लोगों में जनसहभागिता की नई चेतना देखने को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page