KCG

भाजपा संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाने पर जोर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मंडल भाजपा ठेलकाडीह द्वारा ग्राम रूसे में संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को डिजिटल माध्यम से अधिक सशक्त बनाना तथा स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.बिशेसर साहू, जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे, मंडल महामंत्री श्यामसुंदर साहू एवं भुवन वर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक पेमेंद्र चंदेल, उदेलाल वर्मा, श्रीमती उमा सिन्हा, नारायण साहू, जितेंद्र सिंह राजपूत, संजय वर्मा, ग्राम रूसे के सरपंच कौशल साहू, एवन विश्वकर्मा, विष्णु साह, भोंगुल दास साहू, संतोष जैन, विनोद साहू, ताराचंद वर्मा, उत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके निराकरण के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page