KCG

भाजपा के खैरागढ़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़.भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार बिशेसर साहू अध्यक्ष जिला भाजपा एवं जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा पन्ना मंडावी की अनुशंसा पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के खैरागढ़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल भाजपा खैरागढ़ अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश नागरे को बनाया गया है वहीं उपाध्यक्ष शिवम कंडरा, महेन्द्र नेताम, सागर कंडरा व निलेन्द्र कंडरा को बनाया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी प्रशांत कंडरा व सुमित टांडिया को दी गई है। इसी तरह कोषाध्यक्ष रीतिक कंडरा को बनाया गया है। मंत्री की जिम्मेदारी अश्वनी नेताम, ओमप्रकाश नेताम, लक्की कंडरा व हर्ष कंडरा को दी गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page