
सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बांधाटोला में शिक्षक कल प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शिक्षण सामग्री वितरण शिक्षक सम्मान एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही शिक्षकों के योगदान का सम्मान करना रहा है। अकादमी के अध्यक्ष संजय मैथिल, उपाध्यक्ष महादेव जायसवाल तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल, कंपास बॉक्स सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की इसके साथ ही बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत देवपुरा घाट के सरपंच राम प्रसाद धुर्वे उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार धुर्वे, समिति के सदस्य संकुल समन्वयक सुखराम कंवर, परमेश्वर कौशिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभाई।आयोजन की सफलता में विद्यालय के सहायक शिक्षक मुरली मनोहर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शिक्षक कल प्रतिभा अकादमी ने उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाली फूलबाई मेरावी का भी संस्था की ओर से सम्मान किया गया है।
