KCG

बख्शी स्कूल में 26 से होगा बोर्ड एग्जाम का मूल्यांकन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर नगर के ऐतिहासिक बख्शी स्कूल में मूल्यांकनकर्ताओं की एक महती बैठक हुई जहां मूल्यांकन को लेकर ब्रिफिंग हुई। बख्शी स्कूल के विज्ञान भवन में माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका कक्षा 10 वीं व 12वीं के मूल्यांकन के लिये ब्रीफिंग ( संक्षिप्त विवरण) का आयोजन किया गया जिसमें जिला केसीजी के लगभग 350 मूल्यांकनकर्ता शामिल हुये इस अवसर पर जिले के सभी मूल्यकंकर्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण मूल्यांकन के लिये निर्देश प्राचार्य रोशनलाल वर्मा, किरण सिंह सुनील गुनी, संजय श्रीवास्तव ने दिये इस दौरान जिले के सहायक संचालक रश्मि खरे उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page