राजनांदगांव

फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली का प्रयास, तीन युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज राजनांदगांव। सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी देने तथा रुपये की मांग करने के मामले में चिचोला पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने चौकी चिचोला में शिकायत दर्ज कराई थी कि लोकेन्द्र पड़ौती, कुनाल नेताम और किशोर चंद्रवंशी लगातार व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो एवं वीडियो भेज रहे थे। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। आरोपियों ने फोटो और वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले ₹2,000 की मांग भी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4), 296, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी केशरी नायक के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेन्द्र पड़ौती (19), कुनाल नेताम (19) और किशोर चंद्रवंशी (19) निवासी ग्राम कोटनापानी थाना बोरतलाव जिला राजनांदगांव शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page