Uncategorized

प्रखर दूसरी बार निर्विरोध बने जिला संयोजक, नई जिला कार्यकारिणी का गठन

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला संयोजक के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक मनीष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न कर्मचारी- अधिकारी संगठनों के जिला अध्यक्षों, ब्लॉक संयोजकों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति में आपसी विचार-विमर्श और सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रखर शरण सिंह को लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला संयोजक निर्वाचित किया गया वहीं सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रखर शरण सिंह जिला संयोजक, रमेन्द्र डड़सेना जिला महासचिव एवं रामलाल साहू जिला सह-संयोजक बने। निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित जिला संयोजक सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम कर्मचारी-अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण, लंबित मांगों को पूरा कराने तथा उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं एकजुटता के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला संयोजक प्रखर शरण सिंह ने सभी कर्मचारी संगठनों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व के करम वर्मा एवं निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित प्रांतीय पर्यवेक्षक मनीष मिश्रा के प्रति भी मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री सिंह ने कहा कि फेडरेशन की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती बनाए रखना तथा कर्मचारी-अधिकारियों के हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी संबद्ध संगठनों को साथ लेकर सामूहिक नेतृत्व, आपसी समन्वय एवं सहभागिता के आधार पर कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही लंबित मांगों के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास, संघर्ष एवं सकारात्मक पहल की जाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में फेडरेशन की गतिविधियों को और अधिक गति एवं मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page