KCG

नाईट ड्यूटी में जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नाईट ड्यूटी में जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार खुर्सीपार निवासी गनीदास सिरमौर उम्र 60 वर्ष ईंट भट्ठा में नाईट ड्यूटी करने डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग से पैदल जा रहा था, इसी दौरान बल्देवपुर चौक के पास पहुंचते ही रात्रि तकरीबन 9 बजे एक अनियंत्रित ट्रक क्र. सीजी 08 एएक्स 8435 ने उसे ठोकर मार दी जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राईवर मौके से फरार हो गया वहीं बुजुर्ग गनीदास के साथ ड्यूटी पर जा रहे अन्य लोगों की मदद से घायल गनीदास को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है वहीं चिकित्सकों ने गनीदास के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है वहीं ड्राइवर की तलाश जारी है।

घटना की जांच शुरू कर दी गई है, फिलहाल ट्रक को थाने में जप्त कर लिया गया है और आरोपी की तलाश चल रही है

टीआई जितेन्द्र बंजारे

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page