KCG

नवरात्र में सजेगा खैरागढ़, गरबा उत्सव के साथ दिलीप षडंगी देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ में नवरात्र पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी गरबा उत्सव के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजन समिति के सदस्य आयश सिंह बोनी ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर 13, 14 एवं 15 अक्टूबर को गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 19 अक्टूबर, नवमी तिथि के अवसर पर नगर के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात 8 बजे होगा। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय लोक गायक दिलीप षडंगी होंगे। वे अपनी लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और संगीत की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी।नगर दशहरा उत्सव समिति के संयोजक विक्रांत सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर की अगुवाई में आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। समिति द्वारा गरबा उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्र पर्व को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाने की तैयारी है।आयोजकों के अनुसार गरबा उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम में खैरागढ़ नगर सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page